दिल्ली मैराथन में देवाल की भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक

jantakikhabar
1 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

देहरादून/चमोली। दिल्ली मैराथन के 11वें संस्करण में उत्तराखंड की प्रतिभाशाली धाविका भागीरथी बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में 24 वर्षीय भागीरथी ने 2 घंटे 43 मिनट का समय लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और प्रदेश सहित चमोली जनपद का नाम रोशन किया।

 

रविवार को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच चमोली जिले के वाण गांव की निवासी भागीरथी ने बेहतरीन रणनीति, संतुलित गति और धैर्य का परिचय देते हुए सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

भागीरथी के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक सुनील शर्मा ने बताया कि भागीरथी ने पूरी दौड़ के दौरान संयम और आत्मविश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद भागीरथी ने अपनी रणनीति पर कायम रहते हुए रेस पूरी की। उल्लेखनीय है कि वह पूर्व में ईरान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं तथा देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय शिक्षक संघ चमोली द्वारा रायपुर विधायक और समर्थकों पर कठोर कार्यवाही की मांग 

  चमोली।निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल पर रायपुर विधायक एवं समर्थकों द्वारा किए गए हमले का राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा घोर विरोध कर इन उपद्रवियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!