अभिनेता आशुतोष राणा ने किया भू-बैकुंठ  बदरीविशाल के दर्शन 

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

बदरीनाथ।हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध और दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा आज भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दरबार में शीश नवाकर मंगलमय दर्शन किए। भगवान के अलौकिक विग्रह के दर्शन कर वे पूरी तरह आत्मविभोर नजर आए।

धाम पहुंचने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ऐतिहासिक बदरिकाश्रम स्थित श्रीशंकराचार्य मठ भी गए। वहां उन्होंने मठ के प्रमुख स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्वामी जी और अभिनेता के बीच आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विषयों पर ज्ञानवर्धक चर्चा भी हुई।
इसके पश्चात, आशुतोष राणा ने श्रीशंकराचार्य मठ में ही पूर्ण सादगी के साथ भगवान का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। धाम में उनके आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा गया। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिनेता ने बदरीनाथ धाम की पवित्र ऊर्जा और शांति की भूरि-भूरि सराहना की।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंज प्यारों के अगवाई में ऋषिकेश से पहला जत्था हेमकुंड के लिए रवाना

ऋषिकेश।लक्ष्मण झूला मार्ग स्थित गुरुद्वारा परिसर से बुधवार को आस्था और उत्साह के भव्य वातावरण के बीच श्री हेमकुंट साहिब की पावन यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने पंज प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!