किरूली में गेंडा वध में उमडा अभूतपूर्व जनसैलाब,  अर्जुन नें किया गेंडा वध

jantakikhabar
3 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 10 Second
हाथी में नागार्जुन और रथ में अर्जुन रहे आकर्षण का केंद्र
संजय चौहान पीलकोटी।दशोली ब्लाॅक के किरूली गांव में आयोजित पांडव नृत्य में गेंडा वध देखने के लिए लोगो का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड पडा। आज पांडवो द्वारा पांडव नृत्य के साथ शुभारंभ किया।
जिसके बाद नारायण भगवान का पंया के साथ विवाह होता है। तत्पश्चात सभी पांडव भगवान नारायण को उनके घर तक आदर सम्मान सहित छोडने जाते है। जिसके बाद पांडव चौक में सभी पांडव नृत्य करते है।
माईफुलारी के आगमन से पांडव लीला ने चार चाँद लगा दिये। नकुल दही की परोठी लाते है, तत्पश्चात गेंडी को पांडव चौक में लाया जाता है। हाथी में सवार होकर नागार्जुन पांडव चौक पहुंचते हैं। हाथी के भव्य मंचन से पांडव लीला में चार चाँद लग गये। रथ में भगवान कृष्ण और अर्जुन रथ मे आते हैं और पांडव चौक पहुंचते है। पांडव चौक में अर्जुन गेंडे का वध करते हैं और पांडव लीला के भव्य मंचन से लोक संस्‍कृति जींवत हो उठी। इस अवसर पर पांडवानी गायक देवेन्द्र रावत की
पांडवानी नें गेंडा वध आयोजन को भक्तिमय बना दिया। गेंडा वध आयोजन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सैंजी दीपा देवी राणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, यशवंत सिंह फरस्वाण, योगेश्वर प्रसाद हटवाल, संतोष फरस्वाण, प्रदीप फरस्वाण, देवेंद्र फरस्वाण सहित बंड क्षेत्र के दर्जनो गांवो के ग्रामीण भारी संख्या में इस आयोजन के साक्षी बनें।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

औली-जोशीमठ सड़क मार्ग पर चमोली पुलिस ने  सुरक्षा को लेकर लगाये रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड 

गोपेश्वर।पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव  द्वारा आगामी 31 दिसंबर के दौरान जनपद के पर्यटक स्थल औली में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगो की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ को औली-जोशीमठ सड़क मार्ग पर रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड व कान्वेन्स सीसे लगाने आदेश […]

Subscribe US Now

Share