![cropped-AAPNKHABAR-1.jpg](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/cropped-AAPNKHABAR-1.jpg)
Read Time:1 Minute, 12 Second
तीन साल पहले हुई थी शादी, डेढ़ साल का है बेटा
देहरादून। भानियावाला के संगतियावाला गांव निवासी मेजर लेह में हाई एटीट्यूड पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। पार्थिव शरीर बुधवार तक घर पहुंच सकता है।18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी के बेटे मेजर प्रणव नेगी (36) लेह में ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह सेना मुख्यालय से प्रणव के परिजनों को सूचना मिली कि स्वास्थ्य खराब होने से वह शहीद हो गए हैं। यह खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। कई लोगों ने घर जाकर सांत्वना दी। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े प्रणव की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा है। चाचा नरेंद्र नेगी के मुताबिक, ऑक्सीजन की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ने से वह शहीद हुए हैं।
![Avatar](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-31-at-11.19.38.jpg)