दून चिकित्सालय में रेडक्रॉस सोसाइटी का विशाल रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

देहरादून। रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को दून चिकित्सालय, देहरादून में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा समाजसेवी मोहन खत्री ने किया। शिविर का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ शैलेन्द्र पंवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रजनीश पंवार, यशपाल डूंगरियाल, नरेंद्र रावत, हरीश भंडारी, पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य ढाक के प्रतिनिधि लक्ष्मण बुटोला, हेलंग के सरपंच प्रदीप भंडारी, सलूड इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुंवर, आकाश कुमार, राम चंद्र, सचिन चौहान, आदित्य बिष्ट और नवीन पंवार शामिल रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी अभियान भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!