सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

देहरादून/उधमसिंहनगर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मलिक के रूप में हुई है।

एसटीएफ के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके मोबाइल फोन की जांच में इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े समूहों, चैट्स और सामग्री के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। जांच में युवाओं को प्रभावित कर उग्र विचारधारा की ओर प्रेरित करने संबंधी गतिविधियों के संकेत भी मिले हैं।

एसटीएफ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कट्टरपंथी तत्वों से संभावित संपर्कों के संकेत मिले हैं। चैट्स में हथियारों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं आवाजाही से संबंधित संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है, जिसकी तकनीकी और फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर देर रात चलाए गए सर्च अभियान में एक अंग्रेजी पिस्तौल, पांच कारतूस, चार डेटोनेटर तथा दो एके-47 के कारतूस बरामद किए गए। साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152, 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(C) और 66(F) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और विभिन्न अभिसूचना एजेंसियों को भी आवश्यक जानकारी साझा की गई है।एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेडक्रॉस चमोली ने जोशीमठ में आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त संग्रहित

चमोली। विश्व रक्तदाता सप्ताह के उपलक्ष्य में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा चमोली द्वारा नगर पालिका परिषद जोशीमठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 43 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का आयोजन […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!