भारी बारिश से प्रभावित ज्योतिर्मठ क्षेत्र के पुनर्वास की मांग, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

चमोली। विकासखंड ज्योतिर्मठ में लगातार हो रही भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल ज्योतिर्मठ के मंडल अध्यक्ष गुड्डू लाल ने प्रभारी मंत्री चमोली को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित गांवों के शीघ्र पुनर्वास, क्षति का आकलन और उचित मुआवजा देने की मांग की है। लगातार हो रही वर्षा के कारण क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई ग्राम पंचायतों में आवासीय भवन, गोशालाएं, सुरक्षा दीवारें, पैदल मार्ग, कृषि भूमि, मोटर मार्ग तथा पेयजल योजनाएं गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत किमाणा, देवग्राम, गणाई एवं गुलाबकोटी में भूस्खलन और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जबकि कई भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। प्रभावित परिवार राहत शिविरों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रभावित ग्राम पंचायतों का तत्काल सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाए, पात्र परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक पुनर्वास योजना बनाकर प्रभावित परिवारों का सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञापन में प्रशासन से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!