हाट गांव के नजदीक टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल टूटने  से हड़कंप, 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

चमोली। जनपद चमोली के हाट गांव के नजदीक गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार टनल में काम कर रहे करीब 20 से 25 श्रमिकों के फंसे होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 13 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं करीब पांच से सात लोगों के अभी भी टनल के भीतर फंसे होने की सूचना है। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू किए गए कुछ श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी रेफर किए जाने की जानकारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि टनल का निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ और डीआईआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

टनल के भीतर मलबा और पानी भरने के कारण रेस्क्यू टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद फंसे श्रमिकों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए गए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!