पर्यटकों ने नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियों का जताया आभार
चमोली।देश के 10 खूबसूरत ट्रैकिंग डेटिनेशनों में से एक उत्तराखंड के चमोली जनपद की ज्योर्तिमठ के कुंवारी पास ट्रैक पर इन दिनों वीकेंड पर्यटकों और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच शनिवार देर शाम नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के फारेस्ट कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि कुंवारी पास ट्रेक में एक ट्रैकर सदस्य बेस कैम्प वापस नहीं पहुँच पाया है।
जिस पर तत्काल वन विभाग की 6 सदस्य रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी की अगुवाई में रेस्क्यू टीम कुंवारी पास ट्रैक के बेस पर पहुंचे। लापता पर्यटक की खोजबीन कर शिवम गुप्ता उम्र 27 हाल निवास बवाना दिल्ली को जोशीमठ लाया गया। शिवम गुप्ता ने बताया कि वे स्वस्थ है एवं रास्ता भटक गए थे
दिसम्बर माह की आखिरी दिनों की कड़कड़ाती ठंड और रात्रि के रेस्क्यू में वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ओर ओर उनकी पूरी सपोर्टिंग स्टाफ को इस सफल रेस्क्यू के लिए पर्यटक दल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। विषम परिस्थितियों में वन विभाग के अधिकारी द्वारा इस तरह का जज्बा दिखाने को लेकर ट्रैकिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों और तुगासी क्षेत्र के स्थानीय पर्यटन स्टेक होल्डरों ने भी वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी सहित रेस्क्यू अभियान टीम के मान सिंह वन आरक्षी, अभिषेक बिष्ट वन आरक्षी , अजय रावत वन आरक्षी और संजय बिष्ट का आभार जताया है।


