छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की खाई में गिरने से मौत, रातभर तलाशते रहे परिजन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

चमोली। नंदानगर विकासखंड के कुरूड़-लुंतरा मोटरमार्ग पर चंचोली गधेरे के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई। छुट्टी पर घर आए 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात जवान संदीप गौड़ की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण दुर्घटना का पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार, कुरूड़ गांव निवासी संदीप गौड़ देर रात करीब दो बजे लुंतरा गांव की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंचोली गधेरे के पास उनकी स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन खराब मौसम और घने अंधेरे के चलते उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

बुधवार सुबह सड़क के नीचे कार की नंबर प्लेट दिखाई देने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद आसपास तलाश करने पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी। सूचना मिलने पर नंदानगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने जवान के शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर भेजा।

बताया गया कि संदीप गौड़ भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। वर्ष 2024 में उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। जवान की असमय मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर देर रात का समय, बारिश और सड़क पर फिसलन हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम:गौरव कुमार

गोपेश्वर। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक पहलों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!