चमोली भाजपा संगठन में चल रही अंदरूनी खींचतान अब सोशल मीडिया तक

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

गोपेश्वर।भारतीय जनता पार्टी के चमोली संगठन में चल रही अंदरूनी खींचतान अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के हालिया चमोली दौरे और दिशा बैठक से जुड़े वायरल वीडियो ने जिले की सियासत में हलचल तेज कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा संगठन के भीतर सबकुछ ठीक न होने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार्यकर्ताओं की नाराजगी, अव्यवस्था और नेताओं के बीच दूरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सांसद के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे संगठन के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया। कई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यक्रमों में जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।

वहीं दिशा बैठक और सांसद के कार्यक्रमों से जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी ने भी राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। इसे पार्टी के भीतर गुटबाजी और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संगठन के भीतर स्थानीय वर्चस्व और टिकट की राजनीति को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।मामला उस समय और विवादित हो गया जब सांसद के करीबी माने जाने वाले विपिन कैंथोला पर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगे। इस घटना के वीडियो और चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर तेजी से तूल पकड़ लिया। पत्रकार संगठनों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए नाराजगी जताई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो और चर्चाओं ने चमोली भाजपा की अंदरूनी राजनीति को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस बढ़ती नाराजगी और गुटबाजी को किस तरह संभालता है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मायापुर आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती: सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नवानी ने जिलाधिकारी का जताया आभार

पीपलकोटी। नगर पंचायत पीपलकोटी के मायापुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में चारधाम यात्रा के मद्देनजर चिकित्सक की तैनाती होने पर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। इस महत्वपूर्ण कदम के लिए क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नवानी ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशासन के निर्णय का […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!