गोपेश्वर में भगवान राम के राजतिलक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला,

jantakikhabar
1 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 15 Second
गोपेश्वर। संयुक्त रामलीला मंच और व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को राम राजतिलक की लीला का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर में राम भक्तों ने भव्य झांकी भी निकाली। जिसके साथ यहां दस दिनों से आयोजित रामलीला का समापन हो गया है।
रामलीला में वीरवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान राम-रावण के मध्य हुए संवाद के दौरान पात्रों द्वारा प्रस्तुत चोपाई और अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। शुक्रवार को दोपहर बाद मंच की ओर से आयोजन स्थल से गोपीनाथ मन्दिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसके बाद यहां भगवान राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण का माँ कौशल्या, कैकई और सुमित्रा के मिलन की मार्मिक लीला का मंचन व भव्य राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। यँहा प्रसाद वितरण के साथ लीला का समापन कर दिया गया है। इस मौके पर मंच के संरक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट, अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला, सचिव आयुष चौहान, कोषाध्यक्ष जगमोहन रावत, बॉबी रावत, पीयूष विश्नोई, अनूप खंडूरी, दीपक भट्ट, कमल राणा, देवेंद्र फरस्वाण, देवेंद्र गौड, हेमंत दरमोड़ा, सतीश पुरोहित, संजय कुमार, अध्योध्या प्रसाद, नितिन अरोड़ा, राजा तिवारी, सतीश पुरोहित, जगदीश पोखरियाल, विजय प्रसाद भट्ट, कमल राणा, जगमोहन सिंह, प्रकाश नेगी, राकेश मैठाणी, शांति प्रसाद भट्ट, बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंदिर से चोरी करने वाला आरोपी दबोचा, मूर्ति बरामद

  हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा लिया है। आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल थाना […]

Subscribe US Now

Share