पीपलकोटी: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने ली अहम बैठक, सुरक्षा और विकास कार्यों पर दिया जोर

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

 

नगर पंचायत पीपलकोटी व व्यापार संघ पीपलकोटी ने अपर पुलिस महानिदेशक का अंग वस्त्र भेंट कर  किया स्वागत

पीपलकोटी। आगामी चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में पीपलकोटी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत मंथन किया गया।

 

 

बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात का सुचारू संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और उप-निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण के लिए अभी से खाका तैयार कर लें।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत पीपलकोटी व व्यापार संघ पीपलकोटी ने अपर पुलिस महानिदेशक का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया

बैठक में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यात्रा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और स्थानीय स्तर पर आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा”चारधाम यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य पूरा करे। इस अवसर पर एसपी सुरजीत पंवार,के पी जोशी,अतुल शाह राकेश नवानी,गौरव फर्स्वाण,अनिल जोशी अयोध्या हटवाल,संजय राणा,आशीष कुमार,अंकित रावत प्रकाश लाल आदि लोग शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार धाम अस्पताल की सराहनीय पहल: चारों धामों में नि:शुल्क मेडिकल किट और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में चार धाम अस्पताल, धर्मपुर (देहरादून) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल द्वारा चारों प्रमुख धामों—गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए नि:शुल्क मेडिकल किट और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। ​अस्पताल के डॉ. के.पी. […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!