पोखरी विकास खण्ड इकाई का हुआ गठन। पुष्कर सिंह बड़थ्वाल को सौंपी गई बिकास खण्ड की कमान

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 27 Second

मोली।रविवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की  बैठक विकास खंड पोखरी  के सभागार में श्रीमती आनंदी वर्मा केन्द्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से पार्टी की जिला कार्यकारिणी का  गठन किया गया। इस अवसर पर  पुष्कर सिंह बर्तवाल ब्लॉक अध्यक्ष तथा हरेन्द्र सिंह रावत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ ही पूर्व सैनिक श्री सत्येंद्र बर्तवाल को सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया।बैठक में वक्ताओं द्वारा विकास क्षेत्र पोखरी के सड़कों, स्कूल, अस्पतालों की दुर्दशा पर दुख व रोष व्यक्त किया गया। प्राकृतिक संसाधनों की लूट और संसाधनों को कार्पोरेट के हाथों सौंपने की तैयारियों का विरोध किया गया। पार्टी हर स्तर पर सरकार की जनविरोधी नीतियों का तथा देश- प्रदेश में कायम होते माफिया राज का डट कर विरोध किया जाएगा।

इस अवसर पर विशेष आमंत्रित केन्द्रीय पदाधिकारियों, महासचिव नरेश नौड़ियाल, महासचिव अब्बल सिंह भंडारी, जिला महामंत्री अल्मोड़ा प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष अल्मोड़ा हीरा देवी, जसवंत सिंह बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र बर्तवाल सहित हरेन्द्र लाल अग्निहोत्री, बीरेन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया गया।
इस अवसर पर दीपक कुमार, बसुदेव कुमार, हर्षवर्धन, देव चन्द्र, संदीप, रोहित कुमार, धनपाल, मोहित, संदीप, प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह, रोशन लाल, महिपाल राणा, गजपाल सिंह नेगी, हरेन्द्र लाल अग्निहोत्री आदि द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल शाखा नंदा नगर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

गोपेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल शाखा नंदा नगर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ नवनिर्वाचित व्यापार संघ के पदाधिकारी को व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मैखुरी द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थराली के विधायक भोपाल राम टम्टा विशिष्ट अतिथि प्रमुख नंदा नगर भारती देवी […]

You May Like

Subscribe US Now

Share