अंकिता हत्याकांड:उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर की तलाश तेज, घर पर नोटिस चस्पा, STF भी सक्रिय

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

 

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

हरिद्वार। देश भर में फिर हाई प्रोफाइल बन चुके अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम उजागर करने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।पुलिस ने उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें तत्काल पेश होने के निर्देश दिए हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो के बाद यह मामला और गंभीर हो गया था। ऑडियो सामने आने के बाद से ही उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर पुलिस दोनों फरार हैं,इससे पहले पुलिस ज्वालापुर स्थित सुरेश राठौर के आवास पर भी नोटिस चस्पा कर चुकी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस टीमें दोनों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब से उर्मिला का दो दिन पहले एक अंतिम वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

बता दें कि सनसनी फैलाने वाली उस ऑडियो में उत्तराखंड के कुछ कथित रसूखदार नेताओं के नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जिसे लेकर कई आलम भाजपा नेताओं ने साजिश का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तलाश जारी है जल्दी ही हम दोनों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पालिका की पहल पर छात्रों ने सीखा कचरा प्रबंधन का जिम्मेदार तरीका

डोईवाला।नगर पालिका परिषद डोईवाला ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया। सरस्वती विद्या मंदिर कोटी के छात्र-छात्राओं को केशवपुरी स्थित एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें कचरा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!