सूर्या पुरोहित पर युवाओं ने फिर जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

गोपेश्वर। जनपद में युवा कांग्रेस के  सांगठनिक चुनाव के परिणामों की घोषणा के साथ ही सूर्या पुरोहित ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ का लोहा मनवाया है। चार प्रत्याशियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में भारी मतों से विजय प्राप्त कर सूर्या पुरोहित दूसरी बार यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

वर्तमान में नगर पालिका गोपेश्वर के पार्षद सूर्या पुरोहित का राजनीतिक ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इससे पूर्व वे गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष और NSUI के प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर छात्र हितों की लड़ाई लड़ चुके हैं। उनकी कार्यशैली और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें एक बार फिर जिले की कमान सौंपी है।

 

निर्वाचित होने के उपरांत सूर्या पुरोहित ने सभी समर्थकों और युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि चमोली के हर उस युवा की है जो बदलाव चाहता है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा”आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी, पलायन और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अभाव में खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। यूथ कांग्रेस इन ज्वलंत मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ उठाएगी।”

सूर्या पुरोहित की इस जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह है। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर उनकी जीत का जश्न मनाया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर में पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, परिजनों ने आधे घंटे जाम किया हाईवे

चमोली। जोशीमठ मोल्टा निवासी (हाल निवास गोपेश्वर) 65 वर्षीय व्यक्ति की हरियाणा पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। पोस्टमार्टम में हो रही देरी से नाराज़ परिजनों और यूकेडी नेत्री सरस्वती देवी के नेतृत्व में लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर मोर्चरी के […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!