टिहरी में भीषण सड़क हादसा: अंतिम संस्कार से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 8 लोगो की मौत

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। गुरुवार को चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी लोग टिहरी के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि ये सभी ग्रामीण हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी नैल के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने 8 मौतों की पुष्टि की है। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घायलों को खाई से बाहर निकाला, जिनमें से एक की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल स्वयं राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं। जिलाधिकारी ने प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

एक ही क्षेत्र के आठ लोगों की मौत की खबर से चांजी और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा शवों के पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

​गिरीश चौहान बने बद्रीनाथ मंदिर के प्रभारी अधिकारी, सुलभ दर्शन और बेहतर व्यवस्थाओं पर रहेगा जोर

चमोली। बद्रीनाथ मंदिर समिति ने  सफल संचालन और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने  के लिए मंदिर समिति के   गिरीश चौहान को अब बद्रीनाथ मंदिर के प्रभारी अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौजूदा यात्रा सीजन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बीकेटीसी प्रबंधन ने यह निर्णय […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!