1
0
Read Time:2 Minute, 0 Second
गोपेश्वर।पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव द्वारा आगामी 31 दिसंबर के दौरान जनपद के पर्यटक स्थल औली में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगो की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ को औली-जोशीमठ सड़क मार्ग पर रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड व कान्वेन्स सीसे लगाने आदेश दिए थे।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ राकेश चन्द्र भट्ट एवं यातायात उ0नि0 दिगम्बर उनियाल द्वारा औली जोशीमठ मार्ग पर अनेक स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड व कान्वेन्स सीसे लगाए गए।
पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने कहा कि औली जोशीमठ सड़क मार्ग पर पाला-बर्फवारी के कारण वाहन फिसलने व दुर्घटना की सम्भावना रहती है।
इस लिहाज से चेतावनी बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र, मार्ग संकरा होने की जानकारी के साथ ही यातायात सांकेतिक सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों को सुरक्षित और यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षित और सुगम यात्रा हेतु चमोली पुलिस लगातार अपनी तैयारियां में जुटी है। इस दौरान आरक्षी हरीश काण्डपाल, आरक्षी राहुल जोशी, आरक्षी नीरज भण्डारी, आरक्षी जोगेन्द्र मौजूद रहे।