पीपलकोटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी एक महीने से सफाई कर्मचारी न होने से सफाई व्यवस्था चौपट

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

पीपलकोटी।बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी इन दिनों खुद ‘बीमार’ चल रहा है। यात्रा रूट का मुख्य अस्पताल होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पताल में पिछले एक महीने से सफाई कर्मचारी न होने के कारण चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही, अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। वर्तमान में यहाँ डॉक्टर महीने में महज 15,15 दिन की रोटेशन में सेवाएं रहे हैं, जिससे स्थानीय जनता और तीर्थयात्रियों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है,सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नवानी ने अस्पताल की बदहाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी किसी भी अस्पताल की ‘रीढ़ की हड्डी’ होता है। उसके न होने से पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नवानी ने मांग की है कि अस्पताल में डॉक्टर महीने के पूरे 30 दिन बैठना सुनिश्चित करें, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भटकना न पड़े।

इस पूरे मामले पर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारी का स्वास्थ्य खराब चल रहा है इसके एवज में दूसरे कर्मचारी की तैनाती की गई है, इस हॉस्पिटल में स्थाई डाक्टर की नियुक्ति की गई है जो महीने के वर्किंग दिवस पर बैठते है।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईमानदारी की मिसाल: बद्रीनाथ धाम में आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु का खोया पर्स पुलिस और BKTC कर्मियों ने लौटाया

बद्रीनाथ धाम।भू-वैकुंठ भगवान बद्रीविशाल के दरबार में आज ईमानदारी और मुस्तैदी की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। धाम में दर्शन के लिए पहुंची आंध्र प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु का ₹16 हजार की नकदी से भरा पर्स गुम हो गया था, जिसे उत्तराखंड पुलिस और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!