बदरीनाथ। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति ने सोमवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री हरि के प्रति अपनी गहरी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।
धाम प्रवास के दौरान अंबानी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा यात्रा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ की सहयोग राशि प्रदान की। माना जा रहा है कि यह सहयोग धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बीकेटीसी परिवार की ओर से मुकेश अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में यह सहयोग अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।


