नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री ने ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ शुभंकर का किया अनावरण, धावकों के साथ दौड़कर बढ़ाया उत्साह

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

 

देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन द्वारा आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ का शासकीय आवास पर भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाई और उनका उत्साहवर्धन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा इस आयोजन के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ का भी अनावरण किया गया।

इस आयोजन को लेकर देश-विदेश के एथलीटों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ में देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों के 900 से अधिक धावकों ने अपना पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी संख्या में वैश्विक और राष्ट्रीय भागीदारी उत्तराखंड में बढ़ते एडवेंचर टूरिज़्म (साहसिक पर्यटन) और खेल संस्कृति के प्रति लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में एडवेंचर टूरिज़्म और खेल संस्कृति को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा। उन्होंने रेखांकित किया कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज साहसिक खेलों और पर्वतीय पर्यटन के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र (ग्लोबल हब) बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। आने वाले समय में ऐसे आयोजनों से राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!