गोपेश्वर। वरिष्ठ पत्रकार धर्म सिंह भंडारी की माता का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय जनता, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और प्रबुद्धजनों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
गुरुवार को अलकनंदा नदी के हेलंग स्थित घाट पर दिवंगत का अंतिम संस्कार पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। पत्रकार संगठनों के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षो और महामंत्रियों ने भी दु:ख प्रकट किया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र रावत कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

