ज्योतिर्मठ में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

चमोली। ज्योतिर्मठ नगर पालिका सभागार में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सूरज सैलानी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।

बैठक के दौरान दर्जनों महिलाओं और युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 16 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!