कुरुड़ की नंदा देवी सांस्कृतिक मेले का  शुभारंभ

jantakikhabar
5 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:3 Minute, 50 Second

चमोली।नंदा देवी सांस्कृतिक मेले का  शुभारंभ हो गया है। जो तीन  दिन तक चलेगा। मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ,स्कूल, कालेज के  प्रतिभागियों ने लोक गीत एवम लोकनृत्य प्रस्तुत किये। मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा देवी ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि नंदा देवी विश्व विख्यात है मेला हैऔर मां नंदा की जात भी कुरुड़ से आयोजित की जाती है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को इस मेले को सफल बनाने हेतु बढ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। भक्तों ने माँ नंदा देवी से मनोतियाँ मांगी। मेले में मुख्य अतिथि ब्यापारी भरत सिंह रावत मन्दिर कमेटी कुरुड़ के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला बधाण कमेटी के अध्यक्ष नरेश शास्त्री, सत्यप्रसाद गौड़  द्वारा संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया गया।इस दौरान बिभिन्न विभागीय स्टाल भी लगाये गए तथा विशेष रूप से हंस फाउंडेशन के माता मंगला जी व भोले जी महाराज का कमेटी  द्वारा विशाल भंडारा लगाया गया। दौरान हंस फाउंडेशन द्वारा गौड़ पुजारियों को अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। मेले में बिभिन विभागों के स्टाल लगवाए गए।

 

मेले में मुख्यतिथि  मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि नंदा देवी पर्यटन मेला सम्पूर्ण नंदानगर की एकरूपता के  फलस्वरूप बिगत 23 वर्षो से जिन कठिन परिस्थितियों में किया जा रहा है उसके लिये सभी क्षेत्रवासियों की एकजुटता सराहनीय है और आगामी राजजात हेतु हम सभी क्षेत्रवासियों को एकरूप होने की आवश्यकता है साथ ही कुरुड़ सिद्धपीठ को पर्यटन के नक्शे में दर्ज करने हेतु रणनीति तय करने की आवश्यकता है इस दौरान ग्राम प्रधान लुन्तरा कलम सिंह ल्वाणी के गजेंद्र सिंह  नेगी मोख के सुमेर सिंह नेगी ग्राम प्रधान सरपाणी श्रीमती रेखा देवी जाखणी की प्रधान श्रीमती रोशनी  देवी क्षेत्र पंचायत कुरुड़ चरबंग हीरा देवी ,लुन्तरा अनिल बिष्ट ,सुंग मठकोट भागवत सिंह सामाजिक कार्यकर्ता चक्रधर पुरोहित ,रणजीत सिंह खत्री महाबीर सिंह नेगी मन्दिर कमेटी के उपाध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट  श्याम सिंह रावत जोध सिंह बिष्ट क्षेत्र पंचायत दीपक रतूड़ी सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण राणा ,नंदन सिंह रावत ,राकेश गौड़ ,सत्यप्रसाद गौड़ के अतिरिक्त महिला मंगल दल कुरुड़    युवक मंगल दल कुरुड़ तथा मन्दिर में सभी गौड़ ब्राह्मण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  प्रकाश गौड़ व सत्यप्रसाद गौड़ ने संयुक रूप से किया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागेश्वर उपचुनाव भाजपा की झोली में

चमोली।बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम आज जारी हो चुके हैं। जिसमें बागेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार को 2810 वोटो से शिकस्त दे दी। कांग्रेस के बसंत कुमार ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को इस उपचुनाव में करारी टक्कर दी है। इसमें […]

Subscribe US Now

Share