शिक्षक की कमी से आक्रोशित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्राथमिक विद्यालय डुगरी में लटकेगा ताला

jantakikhabar
2 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

गोपेश्वर।जनपद के विकासखंड कार्यालय दसोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुगरी में पिछले 9 महीनों से शिक्षकों की भारी कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। वर्तमान में विद्यालय केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है, जिससे बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

ग्राम प्रधान रवि झिकवाण कहना है कि उन्होंने अपनी मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी चमोली तक कई बार गुहार लगाई और दर्जनों ज्ञापन सौंपे। बावजूद इसके, शिक्षा विभाग की नींद नहीं टूटी। 9 महीने बीत जाने के बाद भी स्कूल में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।

शुक्रवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आयोजित अभिभावकों की बैठक में सर्वसम्मति से एक कड़ा निर्णय लिया गया। अभिभावकों ने स्पष्ट कहा जब तक विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होती, तब तक कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजेगा ओर शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन होने पर अब ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे,बच्चों की पढ़ाई के नुकसान की पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी दसोली को लिखित रूप में सूचित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस गंभीर स्थिति पर क्या कदम उठाता है या फिर डुगरी के नौनिहाल इसी तरह शिक्षा से वंचित रहेंगे। इस अवसर पर आशीष झिकवाण, चप्पा देवी,संतोषी देवी,आरती देवी,अनिता देवी,आदि लोग शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भड़का युवा मोर्चा, उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंका

गोपेश्वर। तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक और अभद्र बयान को लेकर देवभूमि में आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज चमोली जनपद में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने महामंत्री विपिन कंडारी के नेतृत्व […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!