पोखरी के नेल-सिदेली में भालू का हमला, महिला की मौत; दूसरी गंभीर घायल

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

पोखरी। चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के नेल-सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। भालू के हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों महिलाएं गांव के आसपास थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक महिला चट्टान से नीचे गिर गई। हादसे में विमला देवी (55), पत्नी चंद्रशेखर नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लक्ष्मी देवी (42), पत्नी गजेंद्र नेगी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को उपचार के लिए पोखरी अस्पताल लाया गया। चिकित्सक डॉ. शनि चौधरी के अनुसार, एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। घायल महिला को एंबुलेंस से श्रीनगर भेजा गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार भालू की सक्रियता को देखते हुए भालू को पकड़ने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
50 %
Excited
Excited
50 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी ने छह शिक्षकों को किया सम्मानित

रिपोर्ट गौरव गोदियाल कोटद्वार। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी की ओर से क्षेत्र के शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने तथा पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के […]

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!