राजकीय इंटर कॉलेज में जरूरतमंद छात्रों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

गौरव गोदियाल 

कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में मंगलवार को मानवता और सहयोग की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 75 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कॉपी-किताबें, स्कूल ड्रेस, जूते, टाई और बेल्ट जैसी आवश्यक सामग्री वितरित की गई। यह पूरी पहल जन-सहयोग और शिक्षकों के व्यक्तिगत प्रयासों से सफल हुई।

 

कार्यक्रम के प्रभारी संतोष सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद की अपील की थी। इस अपील से प्रेरित होकर उनकी एम.एड. की सहपाठी जसवीर बजाज, जो वर्तमान में दुबई में कार्यरत हैं, ने आर्थिक सहायता भेजी। इस मदद से कक्षा 6 के सभी 57 विद्यार्थियों के लिए कॉपियों और पेन की व्यवस्था की गई।

संस्थान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र सिंह रावत और विनोद पंत ने संयुक्त रूप से 25 बच्चों के लिए ड्रेस, जूते और अन्य आवश्यक सामग्री का प्रबंध किया। प्रार्थना स्थल पर आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों की उपस्थिति में यह सामग्री बच्चों को सौंपी गई।

ऐसे दानदाताओं और संवेदनशील नागरिकों के कारण ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने और स्कूल आने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय परिवार इन सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।”

— मुकेश रावत, प्रभारी प्रधानाचार्य

सामग्री वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष सिंह नेगी, अनूप नेगी, डबल सिंह रावत, आशी, मोहिनी और विशाल सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवाह के मंडप से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: समाजसेवी शिव सिंह फर्स्वाण ने पेश की अनूठी मिसाल

चमोली। जहाँ आज के दौर में शादियाँ केवल तड़क-भड़क और शोर-शराबे तक सीमित होती जा रही हैं, वहीं चमोली जनपद के युवा समाजसेवी शिव सिंह फर्स्वाण ने अपने विवाह को प्रकृति संरक्षण के साथ जोड़कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनपद में लंबे समय से पर्यावरण […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!