निजमुला घाटी में फिर भालू का आतंक, मोली के देवेंद्र को भालू ने किया हमला

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

चमोली। चमोली जनपद के निजमुला घाटी के ग्राम मोली के देवेंद्र सिंह पुत्र मातबर सिंह  व्यारा से अपने घर मोली जाते वक्त रास्ते में अचानक भालू ने आक्रमण कर घायल कर दिया,जैसे ही  परिजनों को पता चला  देवेंद्र को भालू ने घायल कर दिया परिजनों ने तुरंत निजी वाहन के जरिए जिला हॉस्पिटल ले गए जहां घायल देवेंद्र की स्थिति खतरे से बाहर है। मोली के प्रधान भगत फर्स्वाण ने बताया आज कल लोगो भालूओं के आतंक से ग्रामीणों ने दहशत बनी हुई है,चमोली जिले में आजकल हर तरफ भालूओं का आतंक तेजी से बढ़ा है। चमोली जिले में लगातार बढ़ रहे भालूओं के आतंक से हाहाकार मचा हुआ है।जिले में भालू के हमले से तीन लोगों की मौत हो गई है, और भालू दर्जनों मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। सरकार व प्रशासन मानव – वन्यजीव संघर्ष को रोकने में पूरी तरह फैल साबित हुई है। चमोली जिले के जोशीमठ,निजमुला घाटी, पोखरी, नंदानगर, गैरसैंण, थराली, दशोली सहित अन्य विकासखंडों में बढ़ते भालूओं के आतंक से लोग दहशत में हैं। वन विभाग और सरकार के पास भालूओं के आतंक को रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया पर छाया रहा दीपक राजपूत का जन्मदिन

  दिशा शर्मा हरिद्वार। जनहित इंडिया के प्रधान संपादक एवं  उद्योगपति दीपक राजपूत का जन्मदिवस सोमवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। उनके जन्मदिन की धूम दिनभर सोशल मीडिया पर देखने को मिली, जहां फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से सैकड़ों-हजारों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!