दशोली क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन की कार्यकारिणी गठित, नरेंद्र रावत निर्विरोध अध्यक्ष बने

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

चमोली। विकासखंड दशोली में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पलेठी के क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह रावत को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष गौतम पवार, उपाध्यक्ष पुष्पा देवी सदस्य मासौ,महामंत्री कर्ण सिंह फर्स्वाण सदस्य, दुर्मी पगना,कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार सदस्य लासी,सोशल मीडिया प्रभारी रितु देवी सदस्य छिनका आदि को चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता दशोली की कनिष्ठ प्रमुख शालिनी खत्री द्वारा की गई। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूर्व प्रधान संगठन दशोली के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। पर्यवेक्षक की देखरेख में सभी पदाधिकारियों का चुनाव बिना किसी विरोध के, आम सहमति से संपन्न हुआ।

नवनियुक्त कार्यकारिणी को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह संगठन ब्लॉक के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बद्री-केदार के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए कराया ₹10 करोड़ का दुर्घटना बीमा

व्यवस्थाओं का जायजा लेकर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना  केदारनाथ/बद्रीनाथ।प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की प्रार्थना करने के साथ ही विश्व को वैश्विक संकटों से […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!