“मित्रता, सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें: सुरजीत पँवार 

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

 

चमोली।शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने नवनियुक्त उपनिरीक्षकों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नए उपनिरीक्षकों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और उन्हें पुलिस परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

एसपी चमोली ने कहा कि वर्दी के साथ केवल अधिकार नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदें, विश्वास और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी जुड़ जाती है। उन्होंने सरल किंतु प्रभावशाली शब्दों में कहा कि अब तक दी गई परीक्षाएं महज़ एक शुरुआत थीं, जबकि वर्दी पहनने के बाद शुरू होने वाली जिम्मेदारियां ही असली परीक्षा होती हैं।

 

उन्होंने कहा कि अब इन अधिकारियों के कंधों पर प्रदेश की कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे संवेदनशील और जीवनरक्षक दायित्व हैं, जिनका निर्वहन ईमानदारी, संयम और मानवीय संवेदनशीलता के साथ करना होगा।

 

एसपी चमोली ने स्पष्ट किया कि पुलिस की नौकरी कोई साधारण नौकरी नहीं, बल्कि मित्रता, सेवा और सुरक्षा के मूल मंत्र पर आधारित एक पवित्र दायित्व है।

उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा, “आपका व्यवहार, आपका निर्णय और आपका साहस ही तय करेगा कि जनता इस वर्दी पर कितना भरोसा करती है। जनता से मित्रवत व्यवहार, सेवा भाव और निष्पक्ष कार्रवाई ही पुलिस की असली पहचान है। साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहें, कानून के प्रति निष्पक्ष रहें और मित्रता-सेवा-सुरक्षा के ध्येय को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी अपने कार्य, आचरण और नेतृत्व से विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

 

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वारंटियों पर चमोली पुलिस का शिकंजा, 138 एनआई एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

  चमोली पुलिस द्वारा गैर-जमानती  वारंटों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत  अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट,कुर्की वारंट से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई। फौजदारी वाद संख्या 41/25, धारा 138 एनआई एक्ट में वांछित अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र  गंगा […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!