पीपलकोटी को बड़ी राहत : 24.3 करोड़ की पेयजल योजना मंजूर

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

गोपेश्वर। पीपलकोटी नगर पंचायत क्षेत्र को लंबे समय से बने पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार ने 24.3 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को मंजूरी दी है।

 

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव पीपलकोटी में पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों को भी पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार नई पेयजल योजना की मांग की जा रही थी।

 

इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नई पेयजल लाइन के निर्माण की मांग रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पेयजल निगम को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

 

पेयजल निगम द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने के बाद सरकार ने 24.3 करोड़ रुपये की लागत से योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

 

अध्यक्ष आरती नवनी के अनुसार, मैनागाड़ नदी के लुदाऊं स्रोत से इस पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा, जिससे पीपलकोटी नगर क्षेत्र को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि योजना के लागू होने से न केवल स्थानीय लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी, बल्कि बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।

 

साथ ही, यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढाबा और अन्य कारोबारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।

 

स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार के निर्णय पर खुशी जताई है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!