पीपलकोटी में शिल्प से संवर रही महिलाओं की तकदीर

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

पीपलकोटी के शिल्प केंद्र पहुंचे विधायक, महिलाओं के काम को सराहा

 

पीपलकोटी: पीपलकोटी में संचालित रिंगाल एवं काष्ठ शिल्प ग्रोथ सेंटर स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रहा है। हिमालयी स्वायत्त सहकारिता और उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद के समन्वय से चल रहे इस केंद्र में 30 से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने केंद्र का निरीक्षण कर यहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक ने केंद्र में तैयार हो रहे रिंगाल और काष्ठ शिल्प उत्पादों का अवलोकन किया। साथ ही महिलाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित इस प्रकार की पहलें पहाड़ में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ पारंपरिक शिल्प को भी नई पहचान दे रही हैं।

 

केंद्र का संचालन यूबीएफडीबी (UBFDB) के फील्ड कोऑर्डिनेटर आशीष सती और प्रशिक्षक प्रदीप कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशीष सती के प्रयासों से क्षेत्र की 30 से 35 महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल है।

 

इस दौरान रघुनाथ सिंह फर्स्वाण, प्रदीप नेगी, आशीष कुमार, हर्षवर्धन रावत, चंदन चौहान, प्रदीप कुमार, प्रकाश डंडरियाल और भूपेंद्र सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

चमोली।भारतीय जनता पार्टी पीपलकोटी मंडल द्वारा आयोजित ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ का दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को मायापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन दिवस के अवसर पर नगर मंडल के सभी बूथों से आए वरिष्ठ एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वैचारिक मजबूती और तकनीक पर जोर […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!