सैंजी में 17 से 19 सितंबर तक होगा विश्वकर्मा पर्यटन विकास मेला

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

डीएम को समिति ने दिया निमंत्रण, लोक गायक अमन राज सहित स्थानीय कलाकार बांधेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समां

गोपेश्वर। चमोली जिले के सैंजी में इस वर्ष भी विश्वकर्मा पर्यटन विकास मेले की धूम रहेगी। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले मेले को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वकर्मा मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मेले में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी चमोली को  निमंत्रण दिया।

विश्वकर्मा मंदिर समिति के संचालक राकेश सैंजवाल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर तीन दिवसीय मेले की जानकारी दी और उन्हें आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा। समिति  के अध्यक्ष ने बताया  कि मेले का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ ही क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लोक गायक अमन राज अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा उत्साह है। तीन दिनों तक सैंजी में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा। मेले में स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवराज सैंजवाल, सचिव सुरेंद्र सैंजवाल, नवयुवक समिति के अध्यक्ष अशोक सैंजवाल और नरेंद्र लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!