हरिद्वार। धर्मनगरी के प्रेस क्लब सभागार में शुक्रवार को ‘देश जनहित’ राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका का विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में पत्रिका के संपादक दीपक राजपूत ने अपनी टीम के पत्रकारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के बीमा योजना की घोषणा की, जिसकी चारो ओर सराहना हो रही है।
अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलित
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह और प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों ने पत्रिका का विमोचन कर इसे जनमानस को समर्पित किया।
भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने की जरूरत
समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग और जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह ने अपने संबोधन में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ भ्रामक खबरों के प्रसार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही उनका प्रकाशन करना चाहिए। एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा और एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता को रेखांकित करते हुए सड़क सुरक्षा और जन-जागरूकता को पत्रिका में स्थान देने का सुझाव दिया।
आपदा प्रबंधन और सामाजिक सरोकार
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने आपदा के समय मीडिया की त्वरित और सटीक जानकारी की भूमिका को अहम बताया। वहीं, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए ‘देश जनहित’ पत्रिका से निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की उम्मीद जताई।
प्रशासन और पुलिस ने दी शुभकामनाएं
जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित एसडीएम जितेंद्र कुमार ने सकारात्मक पत्रकारिता से विकास और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने की बात कही। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सही खबरों का प्रसार समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहायक होता है।
संपादक ने जताया आभार
पत्रिका के संपादक दीपक राजपूत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प दोहराया कि ‘देश जनहित’ पत्रिका समाज के हर वर्ग की आवाज बनेगी। डस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बाल कष्ण शास्त्री, श्रवण डा, रतन मणि डोभाल, अरुण कश्यप, मादेत अग्रवाल, मूस्कान राजपूत, कल्पना राजपूत, निर्मल दास महाराज, जोगेंद्र मावी दिशा शर्मा, रश्मि कश्यप, राहल शर्मा, लक्ष्मण कश्यप, अनिल क्मार, बसत कुमार, बलराम कश्यप, जहांगीर अली, महावीर नेगी ,विनोद कश्यप .विपिन कश्यप रोहित कश्यप. मनोज कश्यप .मोहित प्रधान शिवा अग्रवाल. जहांगीर अली , संजय पंडीर, समित सैनी, सचिन सैनी सहित भारी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


