रुद्रनाथ यात्रा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, वन विभाग की टीम ने किया पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

चमोली।पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री रुद्रनाथ जी की आगामी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। 18 मई को धाम के कपाट खुलने से पूर्व श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के अनुपालन में, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के एसडीओ मोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने सगर से रुद्रनाथ धाम तक के दुर्गम पैदल मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने कई किलोमीटर पैदल चलकर मार्ग की वर्तमान स्थिति, भूस्खलन के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों और यात्रियों के ठहरने वाले विश्राम स्थलों का बारीकी से आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मार्ग में पेयजल की उपलब्धता, अस्थायी शौचालयों की स्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की संभावनाओं को परखा। वन विभाग की टीम ने उन स्थानों को भी चिन्हित किया है जहाँ मार्ग क्षतिग्रस्त है या जहाँ सुरक्षा दीवार की आवश्यकता है।

एसडीओ मोहन सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिले सुझावों और मार्ग की चुनौतियों को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जा रही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन एक ठोस कार्ययोजना तैयार करेगा ताकि देश-विदेश से आने वाले शिव भक्तों को इस कठिन चढ़ाई वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उल्लेखनीय है कि रुद्रनाथ धाम की यात्रा अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कठिन चढ़ाई के लिए जानी जाती है। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य कपाट खुलने से पहले मार्ग को ‘यात्री-अनुकूल’ और पूर्णतः सुरक्षित बनाना है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विष्णुप्रयाग पुल पर मोबाइल स्टोन क्रेशर सील, नदी में मलबा डालने पर बड़ी कार्रवाई

चमोली। तहसील क्षेत्र के मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग पुल के बीच चल रहे सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को तहसील दिवस में मिली शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने मौके पर […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!