स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय  पीपलकोटी में कल लगेगा महिला रोग शिविर

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

पीपलकोटी। स्थानीय क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, पीपलकोटी (सेमलडाला) द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,  04 मई 2026 को अस्पताल परिसर में महिला रोग विशेषज्ञ (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) उपलब्ध रहेंगी।

अक्सर पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव के कारण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए इस एक दिवसीय ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सालय प्रशासन ने अपील की है कि क्षेत्र की जो भी महिलाएं या बहनें किसी भी प्रकार की स्त्री रोग संबंधी समस्या से जूझ रही हैं, वे सोमवार को चिकित्सालय पहुँचकर विशेषज्ञ परामर्श और उचित उपचार प्राप्त कर सकती हैं।

चिकित्सालय प्रबंधन ओर अतुल लाल शाह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बमियाला गांव में देर रात लगी आग कई वाहन आग की चपेट में

गोपेश्वर।चमोली जिले के दशोली विकासखंड अंतर्गत बमियाला गांव में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे रखे शादी के टेंट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से टेंट सामग्री समेत वहां खड़े कई […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!