ज्योर्तिमठ। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई,यात्रा सीजन में दम तोड़ रही ‘108’ एंबुलेंस

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

ज्योतिर्मठ। पहाड़ों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के सरकार और प्रशासन के तमाम बड़े दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय निवासियों की सुरक्षा दांव पर लगी है। सबसे चिंताजनक स्थिति आपातकालीन सेवा ‘108’ एंबुलेंस की है, जो खुद ही ‘बीमार’ होकर रास्ते में खड़ी हो जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि यात्रा के दौरान कोई आपातकालीन स्थिति पैदा होती है, तो मरीजों को समय पर अस्पताल कैसे पहुंचाया जाएगा?

बीच सफर में जवाब दे रही ‘जीवनदायिनी’

ताजा मामला जोशीमठ आर्मी कैंप के पास का है, जहां मरीजों के लिए जीवनदायिनी कही जाने वाली 108 एंबुलेंस सड़क के एक बेहद तीव्र मोड़  पर अचानक खराब हो गई। बीच सड़क पर एंबुलेंस के इस तरह हांफने से न सिर्फ मरीजों की जान पर बन आई, बल्कि संकरे पहाड़ी मार्ग पर यातायात व्यवस्था के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो गया।

शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से इस खटारा हो चुकी एंबुलेंस को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। बार-बार ध्यान आकर्षण कराने के बावजूद भी इस गंभीर समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है।

एक तरफ जहां हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम की यात्रा के चलते क्षेत्र में वाहनों और श्रद्धालुओं का भारी दबाव है, वहीं दूसरी तरफ आपातकालीन सेवाओं की यह बदहाली प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल रही है।”

—  पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत

जनता ने की नई एंबुलेंस की मांग

यात्रा सीजन में किसी बड़े हादसे या आपातकाल के दौरान यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। आक्रोशित स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से सुदूर क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए जल्द से जल्द नई और तकनीकी रूप से दुरुस्त एंबुलेंस तैनात करने की मांग की है, ताकि किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रनाथ  मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

गोपेश्वर। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच सोमवार को “हर-हर महादेव” और “जय बाबा रुद्रनाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!