पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

गोपेश्वर।देश में डीजल और पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय कांग्रेस नेताओं धीरेंद्र गरुड़िया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद घरेलू बाजार में तेल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का भारी बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई के कारण मालभाड़ा बढ़ गया है, जिसके चलते दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं और राशन भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।

कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय केवल कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस नहीं ली गईं, तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपना आंदोलन और तेज करेगी।

पुतला दहन के दौरान गोविन्द सजवांण,अरविंद नेगी,आनंद सिंह पंवार,गिरीश चंद्र आर्य,प्रताप लाल, ऊषा रावत, सूर सिंह बिष्ट,मन मोहन कोहली,विजया कंडारी,राजेंद्र सिंह रावत,मुन्नी कंडारी,ललिता नेगी आदि भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधा किलो से अधिक चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चमोली।जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली चमोली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब सवा लाख रुपये मूल्य की 614 ग्राम अवैध चरस बरामद की […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!