कनोल-सितेल मोटर मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

गोपेश्वर।चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र नंदानगर घाट को जोड़ने वाले कनोल-सितेल मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगा है। सड़क निर्माण कार्य से असंतुष्ट ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार पर मानकों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र को सड़क की सौगात मिल रही है, लेकिन निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण सड़क कुछ ही समय में बदहाल हो जाएगी।

मानकों को ताक पर रखने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

युवा मंगल दल कनोल के अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई  कर्णप्रयाग और संबंधित ठेकेदार को ग्रामीणों द्वारा कई बार कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बावजूद कार्य की गुणवत्ता में कोई बदलाव नहीं किया गया। डामरीकरण का कार्य पूरी तरह मानकों के विपरीत किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यदायी संस्था ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और इसी तरह लापरवाही जारी रही, तो क्षेत्र के ग्रामीण कार्य ठप कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

जिलाधिकारी से मुलाकात, एक सप्ताह में जांच का आश्वासन

सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत लेकर युवा मंगल दल अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार से मिला। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कनोल-सितेल मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्यों की तकनीकी जांच कराने की मांग की।

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने डामरीकरण कार्य की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर तकनीकी टीम से सड़क की जांच कराई जाएगी और यदि गुणवत्ता में कोई भी अनियमितता पाई गई, तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान ग्राम प्रधान  पूजा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, कंचन सिंह, दिलीप सिंह नेगी, हीरा सिंह, भारत सिंह नेगी सहित कई अन्य ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!