चमोली :धनतेरस पर खूब हुई धन की वर्षा

jantakikhabar
1 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 19 Second

गोपेश्वर। धनतेरस के पर्व पर चमोली,जोशीमठ, कर्णप्रयाग,पीपलकोटी सहित अन्य जिलों के बाजारों खरीदारों की भीड़ से गुलजार रही। दीपावली का सामान खरीदने के लिए बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर क्षेत्र में दिनभर खरीदारों की भीड़ के चलते दुकानदारों ने खूब चांदी बटोरी। भीड़-भाड़ को देखते हुए शहर के तमाम जगहों पर पुलिस मुस्तैद रही।

शुक्रवार को गोपेश्वर मंदिर मार्ग में खरीदारी के लिये बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजार गुलजार रहे। वहीं जनपद सीमा बैरियरों पर भी पुलिस संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर बनाये हुयी है। दीपावली में भीड़भाड़ व जाम की स्थिति से के निपटने के लिए बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि त्योहार के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिये यातायात सहित अन्य व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने दीपावली पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। धनतेरस पर्व पर बाजारों में सुबह से ही भीड भाड देखी गई। स्थानीय व्यापारी पान सिंह बिष्ट ने बताया कि लोगों ने जमकर खरीदारी की ओर गोपेश्वर के मंदिर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर धनतेरस पर बाजार सजे हुए थे। धनतेरस पर्व लोगों की भीड़ बर्तन, लडियां, पताके, ज्वैलरी, मोबाइल, दो पहिया वाहन व इलेक्ट्रॉनिक आइटम दुकानों में दिखाई दी

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक हादसे में युवक की मौत

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती क्षेत्र आमपड़ाव में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल अंजुमन ए इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष मो. फारुख सिद्दीकी […]

You May Like

Subscribe US Now

Share