पाखी-ह्यूणा-पोखनी मोटर पुल की डीपीआर शीघ्र शासन को भेजने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 22 Second

चमोली। ग्राम पंचायत पोखनी क्षेत्र के पाखी-ह्यूणा-पोखनी मोटर मार्ग पर प्रस्तावित मोटर पुल की डीपीआर शासन स्तर पर शीघ्र प्रेषित किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पंचायत पाखी, ह्यूणा, पोखनी, लांजी, द्वींग, तिरोसी एवं किमाणा के ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2013-14 में पाखी से ह्यूणा-पोखनी तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी, जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही अलकनंदा नदी पर मोटर पुल निर्माण की भी स्वीकृति प्राप्त है तथा पुल निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री, गार्डर एवं लोहा लंबे समय से लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर के स्टोर में उपलब्ध है।

ग्रामीणों के अनुसार नाबार्ड द्वारा पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। इसके बावजूद छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर द्वारा पुल निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को नहीं भेजी गई है, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

सरपंच मुकेश रावत कहना है कि पुल के अभाव में क्षेत्र की जनता को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर को तत्काल डीपीआर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके।जिलाधिकारी ने कहा ग्रामीणों की मागो को जल्द ही समाधान किया जाएगा।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ज्ञापनदाता ग्राम प्रधान पोख़नी उषा देवी,अवतार सिंह भंडारी, बाल सिंह राणा, मुकेश सिंह रावत आदि खोज शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी की मासिक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

पीपलकोटी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पीपलकोटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी एक माह तक चलने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!