गोपेश्वर।शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन जिला मुख्यालय गोपेश्वर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाया।
कार्यक्रम में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी एवं प्रमोद बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष अनिल कठैत, वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद सिंह सजवाण, ओमप्रकाश नेगी, योगेंद्र बिष्ट, राजेंद्र रावत, विक्रम नेगी, मदन सेमवासी, कुंवर सिंह भंडारी, जयवीर नेगी, मनमोहन ओली, महेंद्र नेगी, नरेंद्र सजवाण, संतोष गुसाईं, पार्षद उमेश सती, मोहन नेगी, विजया कंडारी, वीना रावत, विजेंद्र झिंक्वाण, रघुवीर आगरी, सुरेश लाल एवं राजेश सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।


