नीट यूजी 2026: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

गोपेश्वर।नीट यूजी  2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण, गोपेश्वर स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, जैमर, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालयों और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी  के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीट यूजी देश की महत्वपूर्ण और संवेदनशील परीक्षाओं में शामिल है, इसलिए इसकी गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।वहीं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी तथा परीक्षा केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

निरीक्षण के दौरान प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर आम आदमी पार्टी ने की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हालिया बयान पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी नेता अनूप रावत का कहना है कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यदि लोकतंत्र में तीसरे विकल्प को आगे […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!