नवोदय परिवार ने स्वर्गीय मनोज डुंगरियाल के परिवार को सौंपा 1.80 लाख की सहयोग राशि

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

चमोली। उत्तराखंड जवाहर नवोदय एलुमनाई एसोसिएशन (UKJNAA) एवं नवोदय परिवार के संयुक्त प्रयासों से स्वर्गीय मनोज डुंगरियाल जी के परिवार के सहयोग हेतु चलाया गया विशेष सहायता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नवोदय परिवार के पूर्व छात्रों, विभिन्न जिलों, बैचों एवं क्षेत्रों से जुड़े साथियों के सहयोग से कुल ₹1,80,000 की राशि एकत्रित की गई, जिसे नवोदय प्रतिनिधियों द्वारा उनके परिवार को चेक के माध्यम से सम्मानपूर्वक सौंपा गया।

 

स्वर्गीय मनोज डुंगरियाल अपने परिवार के मुख्य आधार स्तंभ थे। उनके असामयिक निधन के बाद परिवार पर अनेक जिम्मेदारियाँ आ गई हैं। परिवार में उनकी माताजी, पत्नी, लगभग 5 वर्षीय पुत्र, जो सीज़र (Seizure) संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है, तथा उनके छोटे भाई हैं। इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए नवोदयन साथियों ने एकजुट होकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए सहायता का संकल्प लिया।

इस अभियान को उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे नवोदयन पूर्व छात्रों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ। अभियान के संचालन, समन्वय, जनसंपर्क, डेटा प्रबंधन एवं सोशल मीडिया जागरूकता में अंचला असवाल एवं सत्यदीप शाह (UKJNAA) के साथ-साथ चंद्रेश अग्रवाल, पारुल गरोड़िया, दिनेश रावत, अंजू चौहान, भूपेंद्र सिंह नेगी तथा मनीष सिंह नेगी (एलुमनाई, जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रप्रयाग) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों, बैच प्रतिनिधियों एवं गुमनाम सहयोगियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग, विश्वास और संवेदनशीलता से यह अभियान सफल हो सका। यह सहयोग राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि नवोदय परिवार की एकता, भाईचारे और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक है।

UKJNAA ने सभी जिलों के नवोदयन साथियों से भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर नवोदय परिवार को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य सहायता, करियर मार्गदर्शन, आपदा राहत एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज एवं नवोदयन समुदाय की सेवा करता रहा है। हाल ही में दून अस्पताल में उपचाराधीन एक नवोदयन साथी की सहायता हेतु भी संगठन एवं पूर्व छात्रों ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोल्ट्री पालन से आत्मनिर्भर बनीं सल्ला रैंतोली की सुमन देवी, बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा

200 मुर्गियों से शुरू हुआ सफर, आज सुमन देवी को दिला रहा 18 हजार रुपये तक की कमाई गोपेश्वर। चमोली जनपद के विकासखंड दशोली के ग्राम सल्ला  रैंतोली निवासी सुमन देवी ने पोल्ट्री पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। जय माँ भगवती […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!