25 वर्षों से कांग्रेस की सेवा में जुटे गौरव फर्स्वाण, बदरीनाथ सीट से टिकट के लिए ठोकी दावेदारी

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का किया दावा

चमोली। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव फर्स्वाण ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बदरीनाथ सीट से पार्टी टिकट की दावेदारी पेश की है। फर्स्वाण का कहना है कि वह पिछले 25 वर्षों से लगातार कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं और पूरी निष्ठा एवं निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते आ रहे हैं।

गौरव फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने पार्टी के विभिन्न सांगठनिक पदों पर जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने बताया कि संगठन में रहते हुए उन्होंने ब्लॉक यूथ अध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री, ब्लॉक उपाध्यक्ष, जिला यूथ महामंत्री, जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष समेत प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों में अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। इस दौरान उन्होंने लगातार पार्टी संगठन के लिए सक्रियता से कार्य किया।

फर्स्वाण ने कहा कि 25 वर्षों के लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव के आधार पर वह बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व यदि उन्हें अवसर देता है तो वह पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और वर्षों की मेहनत को ध्यान में रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अवसर प्रदान करेगा।

बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!