पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार का समाजसेवियों ने किया सम्मान

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

गोपेश्वर। जनपद चमोली के पुलिस अधीक्षक  सुरजीत सिंह पंवार को उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता, अपराध नियंत्रण और जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपेश्वर में आयोजित भेंट के दौरान समाजसेवियों ने श्री पंवार को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में चयनित होने पर बधाई दी। इसे जनपद चमोली के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय बताया गया।

समाजसेवियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के कार्यकाल में जनपद में कई जटिल आपराधिक घटनाओं का त्वरित खुलासा हुआ है। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और बेहतर जनसंपर्क के कारण कई मामलों में पुलिस ने सहजता एवं प्रभावी तरीके से अपराधियों तक पहुंच बनाकर कानून का प्रभाव स्थापित किया है। इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजपाल बिष्ट, भाजपा चमोली के जिला मीडिया संयोजक मोहन नेगी, समाजसेवी, भरत राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजमुला में 20 अगस्त को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

निजमुला क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, पीपलकोटी की ओर से 20 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय निजमुला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक एवं जनरल फिजिशियन के साथ चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहेगा। इस […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!