श्रावण मास के दौरान हुड़दंग और यातायात नियमों की अनदेखी पर चमोली पुलिस की सख्ती, 736 वाहन चालकों पर कार्रवाई

jantakikhabar
1 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

चमोली। श्रावण मास के दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री बदरीनाथ धाम, रुद्रनाथ, कल्पेश्वर और गोपीनाथ मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए चमोली पुलिस ने मंदिर परिसरों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर श्रावण मास के दौरान जनपदभर में विशेष यातायात एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हुड़दंग करने, यातायात नियमों की अनदेखी करने और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा प्रभावित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चमोली पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कुल 736 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें 112 वाहन चालकों पर बिना साइलेंसर अथवा अनुचित साइलेंसर, 127 पर बिना हेलमेट, 155 पर ट्रिपल राइडिंग, 97 पर अवैध नंबर प्लेट तथा 91 वाहन चालकों पर अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई।

इस दौरान एमवी एक्ट के तहत 582 चालान कर 3,75,500 रुपये तथा पुलिस एक्ट के तहत 154 चालान कर 45,250 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 4,20,750 रुपये का शुल्क वसूल किया।

पुलिस ने विशेष रूप से मोडिफाइड एवं बिना साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि तेज और अनावश्यक ध्वनि से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और आमजन को होने वाली परेशानी को रोकने के लिए इस तरह के वाहनों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनपद के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। पुलिस का प्रयास रहा कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकुशल अपने गंतव्य तक लौटें।

उन्होंने कहा कि आस्था और उत्साह के साथ सड़क पर अनुशासन भी जरूरी है। तेज एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग या अन्य यातायात नियमों की अनदेखी स्वयं के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसे मामलों में चमोली पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सलूड़-सेलंग मोटर मार्ग के घटिया निर्माण की डीएम ने डीएम ने दिये मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

चमोली। ज्योतिर्मठ प्रखंड में पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन सलूड़-सेलंग मोटर मार्ग के घटिया निर्माण और कार्य में हो रही भारी लेटलतीफी को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई और कार्यदायी संस्था क्रिस्टल कंपनी के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। बदरीनाथ विधायक लखपत […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!