jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 42 Second

सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, चांदी के कंगन-पायल समेत घर का सामान बरामद

गौचर। गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के कंगन, पायल, सूटकेस और जैकेट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी सहित अन्य मामलों में संलिप्त रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को वार्ड नंबर-06, केशवास स्कूल के निकट गौचर निवासी सत्यपाल सिंह चौधरी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर देकर बताया कि वह उपचार के लिए देहरादून गए थे। घर लौटने पर उन्हें ताला टूटा मिला। घर से उनके नाती के दो जोड़ी चांदी के कंगन, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सूटकेस और एक जैकेट चोरी मिले। चोरों ने घर की अलमारियों को भी क्षतिग्रस्त किया था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में 14-15 अगस्त की रात करीब 11 बजे से सुबह चार बजे के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति ग्रिफ चौक से पीड़ित के घर की ओर जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध की तलाश शुरू की।

लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस ने 21 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर के आगे स्थित प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने गौचर स्थित घर में चोरी करना स्वीकार किया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चोरी का सामान बरामद

– दो जोड़ी चांदी के कंगन

– दो जोड़ी चांदी की पायल

– एक सूटकेस

– एक जैकेट

 

गिरफ्तार आरोपी

 

उमेद सिंह भंडारी (35) पुत्र स्वर्गीय दलबीर सिंह भंडारी, निवासी ग्राम कंडारा, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली।

पूर्व में दर्ज मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 में रुद्रप्रयाग में आर्म्स एक्ट तथा चोरी, वर्ष 2021-22 में पौड़ी गढ़वाल में चोरी व माल बरामदगी और वर्ष 2024 में कर्णप्रयाग में बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं।

 

पुलिस टीम

 

उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाईं, चौकी प्रभारी गौचर, हेड कांस्टेबल अशोक रावत, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र नेगी तथा होमगार्ड विपिन राणा ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    चमोली। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद चिन्हीकरण से वंचित रह गए वास्तविक एवं पात्र आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी चमोली को मांगपत्र सौंपकर छूटे हुए मामलों की विशेष जांच और पुनः परीक्षण किए जाने […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!