देवराड़ी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम से व्यवस्थाएं जुटाने की मांग

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

18 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा मेला

गोपेश्वर। रानीगढ़ पट्टी क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध देवराड़ी देवी मेला 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के सफल आयोजन को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं मेला अध्यक्ष  रेखा बिष्ट ने जिलाधिकारी चमोली को  ज्ञापन विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है।

 मां देवराड़ी देवी का तीन दिवसीय मेला 18 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में रानीगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की भागीदारी के साथ-साथ ग्रामीण महिला मंगल दलों, सांस्कृतिक दलों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचते हैं।

मेला आयोजन समिति ने मेले के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों से कार्मिक एवं संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। इनमें दर्शकों के भोजन की व्यवस्था के लिए इंडेन गैस सिलिंडर, मेले में रोशनी के लिए विद्युत व्यवस्था, सफाई के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती तथा खाद्यान्न व्यवस्था शामिल है।

पत्र में विद्युत व्यवस्था के लिए विद्युत उपखंड कर्णप्रयाग, सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका गौचर तथा खाद्यान्न व्यवस्था के लिए खाद्य निरीक्षक कर्णप्रयाग से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

मेला अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने जिलाधिकारी से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवारत एलटी शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग

  गोपेश्वर। सेवारत एलटी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली ने सरकार के समक्ष अपनी मांग तेज कर दी है। संघ के साथ हुई वार्ता के क्रम में चमोली जिले के तीनों विधायकों—बदरीनाथ विधायक लखपत […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!