बेलड़ा गांव फिर सुलगा, एक को लगी गोली

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 36 Second

हरिद्वार। कोतवाली रुड़की स्थित बेलड़ा गांव बीती रात फिर सुलग उठा। इस बार विवाद का कारण बना रेट और मुनाफा। जिसे लेकर हुए एक ही समुदाय के दो पक्षों आपस में भिड़ गए,जिसमें कई लोगों को चोटें आने व गोली चलने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, एसएचओ रुड़की निहारिका तोमर (ट्रेनी आईपीएस) पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही महेन्द्र, अनुज व दीक्षित के बीच धान कटाई को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। बीते रोज आरोपी अनुज व दीक्षित ने महेन्द्र के घेर पर जाकर उसके द्वारा कम रेट पर धान कटाई करने से खुद को व्यापार में हो रहे नुकसान का आरोप लगाया। इस दौरान बहस बढ़ गयी। इसी बीच महेन्द्र का बेटा भी मौके पर आ गया। हालांकि उस समय तो विवाद थम गया। लेकिन आरोप है कि थोड़ी देर बाद अनुज व दीक्षित कुछ लोगों को लेकर वापिस महेन्द्र के घर आया और मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान ही किसी ने फायरिंग कर दी,जिसमे महेंद्र के हाथ में गोली लग गई जिसमे महेंद्र घायल हो गया। घायलावस्था में महेंद्र को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इसका उपचार चल रहा है। पीडि़त की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है साथ ही पुलिस हर ओर नजर बनाए रखे हुए है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। साथ ही धान की कटाई पर पूरी नजर रखी जाएगी, किसी कीमत पर विवाद करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दरोगा भगवान सिंह महर नवाजे जाएंगे केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से

उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिलेगा मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड। देहरादून/हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में हुए ऑनर किलिंग के एक मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपितों को मृत्यदंड दिलाने वाले कर्मठ पुलिस अधिकारी को गृह मंत्रालय की ओर से मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड के लिए चुना […]

You May Like

Subscribe US Now

Share